1 जनवरी 2018 - 15:41
2017, सऊदी, अमीरात और बहरैन में रही इस्राईल से दोस्ती बढ़ाने की होड़।

2017 में सऊदी अरब, अमीरात और बहरैन में इस्राईल से दोस्ती बढ़ाने की होड़ रही और तीनों देशों इस्राईल से खुल्लम खुल्ला सम्बंध रखने में बेशर्मी की सारी सीमाएं तोड़ दीं......

अबनाः 2017 के लिए अगर कहा  जाए कि इस साल सऊदी अरब, अमीरात और बहरैन में इस्राईल से दोस्ती बढ़ाने की होड़ रही तो गलत नहीं होगा।
क़तर के अल-शर्क न्यूज़पेपर ने 2017 की महत्वपूर्ण घटनाओं और खास कर बैतुल मुक़द्दस के हवाले से सऊदी अरब, अमीरात और बहरैन की फारेन पॉलीसी की समीक्षा करते हुए लिखा है कि निश्चित रूप से इतिहास में यह लिखा जाएगा कि 2017 में  सऊदी अरब, अमीरात और बहरैन में इस्राईल से दोस्ती बढ़ाने की होड़ रही और तीनों देशों इस्राईल से खुल्लम खुल्ला सम्बंध रखने में बेशर्मी की सारी सीमाएं तोड़ दीं।